Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट, 15 मौतें:गोला-बारूद तैयार करते वक्त हुआ धमाका, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

    6 days ago

    महाराष्ट्र में नागपुर जिले राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार सुबह करीब 7 बजे भीषण धमाका हो गया। हादसे में 15 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फायर ब्रिगेड ने बताया कि ब्लास्ट से कंपनी में चारों तरफ मलबा फैल गया है। इसलइ मलबे में कुछ श्रमिकों के दबे होने की आशंका है। 6 घायलों को आगे के इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है। क्या विस्फोट डेटोनेटर तैयार करते समय हुआ था नागपुर के कलमेश्वर में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (पूर्व में स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड) औद्योगिक विस्फोटकों की एक प्रमुख निर्माता कंपनी है। यह कंपनी खनन परियोजनाओं के लिए विस्फोटक, डेटोनेटर और संबंधित उत्पाद बनाती है। रविवार सुबह कर्मचारियों ने काम शुरू ही किया था, तभी एक जगह डेटोनेटर बनाने की प्रोसेस के दौरान एक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे की चार तस्वीरें… ---------------- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 21 लोगों की मौत:8 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Khamenei Is Dead': Iran Supreme Leader Reportedly Killed In US-Israel Strikes, Photo Of Body Shown To Trump
    Next Article
    राजस्थान- स्टूडेंट्स और कथावाचक हमले के बीच दुबई-आबूधाबी में फंसे:एयरपोर्ट पहुंचते ही फ्लाइट कैंसिल, बोले- चारों तरफ धमाके हो रहे है, मदद मांगी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment