Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नीतीश बोले-बिहार में नई सरकार को मेरा सहयोग रहेगा:शाह CM हाउस पहुंचे; तेजस्वी ने कहा- बीजेपी ने मुख्यमंत्री को टॉर्चर किया

    17 hours ago

    बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने इसका ऐलान खुद अपने एक्स पर किया है। नीतीश कुमार ने लिखा है कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।' नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है। इधर, अमित शाह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। थोड़ी देर में नीतीश कुमार नामांकन के लिए निकलेंगे। अब नीतीश कुमार का पूरा पोस्ट सीएम नीतीश कुमार आज नामांकन करने विधानसभा जा सकते हैं। इधर, सीएम नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन की खबरों की बीच जदयू कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने CM हाउस जा रहे बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता, JDU MLC संजय गांधी और JDU विधायक प्रेम मुखिया को भगा दिया। खबर से जुड़े हाईलाइट्स CM हाउस के बाहर से आई कुछ तस्वीरें… इधर, राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा है। पार्टी ने अब तक उनके नाम का भी खंडन नहीं किया है। कल पार्टी मीटिंग के बाद नेताओं ने भी यही कहा था निशांत को राजनीति में आना ही चाहिए। ये खबरें भी पढ़ें बिहार की सियासी हलचल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ​‘Young Sherlock’: All about the cast, plot, and where to watch
    Next Article
    हरियाणा कांग्रेस उम्मीदवार ने 34 विधायकों संग पहुंच किया नामांकन:राहुल गांधी ने नाम सुझाया था; CM सैनी के साथ पहुंचे BJP कैंडिडेट, तीसरे नाम पर भी चर्चा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment