Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब का किल्ली चाहलां, जहां दिखती नई सरकार की हवा:मालवा-माझा, दोआबा का सेंटर पॉइंट, 1997 से अब तक 6 सरकारें दीं; AAP के बाद BJP की रैली

    11 hours ago

    मोगा का गांव किल्ली चाहलां राजनीतिक रैलियों के लिए हरेक पार्टी की फेवरेट जगह बन गई है। अकाली दल तो इसे लक्की मानता है। 1996 में अकाली दल ने यहां से रैलियों की शुरूआत की। तब से लेकर हर पार्टी चुनाव से एक साल पहले ही यहां रैली करती है। माझा-मालवा और दोआबा के संगम मोगा में जुटने वाली भीड़ से पार्टियां अपनी हार-जीत का अनुमान लगाती हैं। 2027 के पंजाब विधानसभा इलेक्शन से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार (16 फरवरी) को यहां सरकारी कार्यक्रम करके यहां से अपना मैसेज साफ कर दिया है। मोगा से ही अब BJP की रैली तय है। फरवरी में होने वाली रैली की डेट मार्च तक खिसका दी गई है। किल्ली चाहलां से चुनावी रैलियों की शुरुआत करने वाले अकाली दल ने अभी तक यहां से किसी रैली का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस ने भी अभी कोई बड़ी रैली मोगा से करने की घोषणा नहीं की। मोगा के किल्ली चाहलां में पहली बार 1996 में अकाली दल ने रैली की। इस रैली में अकाली दल ने कट्टर छवि छोड़ डेमोक्रेटिक होने का इशारा किया। इसका लोगों में सबकी बात सुनने का मैसेज गया। यहीं से अकाली दल की कट्टर पंथक छवि डेमोक्रेटिक दल में बदली। अकाली दल ने यहां से 1997, 2007 और 2012 के चुनावों में सीएम की कुर्सी पाई। पंजाब की राजनीति में किल्ली चाहलां इंपोर्टेंट क्यों, कैसे यहां से चुनाव की हवा बनती है, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… CM कुर्सी-सरकार के लिए ये अहम क्यों? मोगा से कौन कब कर चुका रैलियां AAP की रैली से क्या पॉलिटिकल मैसेज कहावत से आप को चुनने का संदेश भगवंत मान ने सरकार के कार्यक्रम में कहावत से लोगों से आप को चुनने की अपील की। सीएम ने कहा कि यह पंजाब है ये तो पानी की बारी दूसरी नहीं आने देते, इनकी कहां से आने देंगे। इसके साथ भगवंत मान ने कहा कि जेल से बाहर आकर जो मूंछों पर ताव देते हैं वो भगवान की नजर से कैसे बचेंगे। वहां जाकर कोई नहीं पूछेगा। सीएम मान ने नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली के बोल- उत्थे अमलां दे होणे ने निबेड़े, किसे न तेरी जात पुच्छणी (भगवान के दर पर तुम्हारे किए काम देखे जाएंगे न कि तुम्हारा रूतबा या जाति देखी जाएगी) सुनाया। मान ने पिछली कांग्रेस और अकाली सरकार पर कहा कि उनके नेता दीवारों से कान लगाकर सुनते थे कि किसका बच्चा चिट्टे पर नहीं लगा, उसे चिट्टे पर लगाना है। मान ने पंजाब में नशे के लिए सीधे अकाली और कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 10 लाख की बीमा योजना को दिमाग में डालना मोगा में कार्यक्रम के मंच से सीएम ने बार-बार सेहत बीमा योजना का जिक्र किया। इससे पहले आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, डॉ. बलबीर, डीजीपी गौरव यादव सहित सिसोदिया ने पंजाब में नशे और लोगों के इलाज के लिए 10 लाख की मुफ्त बीमा योजना का जिक्र किया। सीएम मान ने कहा कि विरोधी आपको बीमा योजना को लेकर भड़का रहे हैं। वो कह रहे हैं 1 लाख देंगे और बाकी पैसा आपको देना होगा। मान ने दावा किया कि आपके इलाज का 1-1 पैसा सरकार देगी। कार्ड बनवाने के लिए नौजवानों को पैसा कमाने का मौका मिलेगा। फार्म भरकर महीने के 25-30 हजार रुपए महीना कमा पाएंगे। VDC के बहाने वोट बैंक की माइक्रो मैनेजमेंट सीएम भगवंत मान ने विलेज डिफेंस कमेटी (VDC) में 10 लोगों तक सीमित न रहने की बात कही। मान ने कहा कि ये 10 मैंबर की जगह पूरा गांव विलेज डिफेंस कमेटी का मेंबर होना चाहिए। अपने-अपने गांवों में जाकर लोगों को सेहत बीमा और युद्ध नशा विरुद्ध के बारे में बताओ।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Empower, Be Chipper 
    Next Article
    हरियाणवी ओलिंपियन की 14 साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी:हॉकी टूर्नामेंट के दौरान मिले, 2014 में सुमित ने फोन कर सोनिका को प्रपोज किया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment