Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में दूल्हा बने भोलेनाथ, शिवगणों का तांडव:मधुक्खियों ने श्रद्धालुओं पर किया हमला, 12 घायल; 525 शिवलिंग पर एकसाथ जलाभिषेक

    15 hours ago

    राजस्थान में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवभक्त झूमते-गाते बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अलवर सहित सभी शहरों में भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। भक्त दूध, घी, शहद से अभिषेक कर रहे हैं। डमरू और मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाए जा रहे हैं। जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर में रविवार सुबह 3 बजे हुई भस्म आरती और महाभिषेक के बाद भक्तों के लिए कपाट खोले गए। उदयपुर में एकलिंगनाथजी के दर्शन के लिए भक्त डीजे की धुन पर शिव आराधना करते हुए पहुंचे। कोटा के शिवपुरी धाम में 525 शिवलिंग के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों की लाइन लगी है। झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में स्थित थाकाजी मंदिर के पास मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इससे 12 श्रद्धालु घायल हो गए। कोटा शहर के अमलेश्वर मंदिर के कपाट भी आज खुले हैं। करीब 100 साल पुराने इस मंदिर में केवल महाशिवरात्रि पर पूजा होती है। वहीं, अलवर के प्रमुख त्रिपोलेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव आज दूल्हे के रूप में हैं। जालोर में निकाली गई शोभायात्रा में शिवगणों ने पूरे उत्साह से तांडव किया। अब देखिए- राजस्थान में महाशिवरात्रि पर्व की PHOTOS… …. राजस्थान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. शिव मंदिर, जिसका रास्ता गूगल भी भटक जाता है:महाराणा प्रताप ने बनवाया था, फिसलन भरी पगडंडी, 50 घंटे पैदल चली भास्कर टीम, लेपर्ड-भालू का डर 2. अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'They will have to be careful' – Former India wicketkeeper issues caution
    Next Article
    स्वामी रामभद्राचार्य बोले- अगली बार धीरेंद्र की शादी में आऊंगा:बागेश्वर धाम में 305 बेटियों का विवाह; शास्त्री से लिपटकर रोए दूल्हा-दुल्हन

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment