Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्वामी रामभद्राचार्य बोले- अगली बार धीरेंद्र की शादी में आऊंगा:बागेश्वर धाम में 305 बेटियों का विवाह; शास्त्री से लिपटकर रोए दूल्हा-दुल्हन

    17 hours ago

    खजुराहो के बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को सामूहिक विवाह समारोह में 305 जोड़ों की शादी हो रही है। यह लगातार सातवां आयोजन है। समारोह में 9 देशों के राजदूत शामिल हुए हैं। दूल्हा-दुल्हन को वरमाला के लिए 30-30 की संख्या मंच पर बुलाया गया। इससे से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दूल्हा-दुल्हन से मुलाकात की। कुछ दूल्हा-दुल्हन इमोशनल हो गए। एक दूल्हा धीरेंद्र शास्त्री के पैरों में गिर गया। भावुक होकर आशीर्वाद लिया। वहीं दूसरे दूल्हा-दुल्हन ने गले लगाकर रोया। धीरेंद्र शास्त्री दूल्हा-दुल्हन को दिलासा देते और दोनों को आशीर्वाद देते दिखे। वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि इस बार मैं इस शादी के लिए आया हूं। अब मैं 29 जून से 13 जनवरी तक एकांतवास में जा रहा हूं। मुझे लगता है कि अगले साल जब मैं आऊंगा, तो धीरेंद्र शास्त्री की शादी में आऊंगा। बाबा बागेश्वर में एक नेपाली जोड़ा भी शादी कर रहा है। शादी नेपाली और भारतीय दोनों रीति-रिवाजों से हो रही है, जिसमें दोनों तरफ के पुजारी मौजूद हैं। नेपाली दूल्हा अपने साथ नेपाल से 50 बारातियों को लाया है। दूल्हे ने कहा कि दोनों देशों की रिवाज से शादी करेंगे। कार्यक्रम में रामभद्राचार्य जी महाराज शामिल हुए हैं। साथ ही इंद्रेश उपाध्याय, अनिरुद्धाचार्य, हनुमानगढ़ी के राजूदास महाराज और दूसरे संत शामिल होंगे। अर्जेंटीना, चिली, पेरू, उरुग्वे, इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, भारत और दक्षिण अफ्रीका के राजदूत भी शामिल हुए हैं। ये 3 तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान में दूल्हा बने भोलेनाथ, शिवगणों का तांडव:मधुक्खियों ने श्रद्धालुओं पर किया हमला, 12 घायल; 525 शिवलिंग पर एकसाथ जलाभिषेक
    Next Article
    बांग्लादेश- 17 को रहमान का शपथ समारोह, मोदी को न्योता:इसी दिन PM की फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात, स्पीकर ओम बिरला ढाका जा सकते हैं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment