Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रिपोर्ट- भाजपा की 2024-25 में इनकम 6769.14 करोड़ रही:ये 6 राष्ट्रीय पार्टियों की आय का 85%; कांग्रेस 918 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर

    22 hours ago

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने वित्तीय साल 2024-25 के लिए राष्ट्रीय दलों की इनकम जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी की कुल आय ₹6,769.15 हैं। 6 राष्ट्रीय पार्टियों की आय का 85% हिस्सा अकेले भाजपा के पास है।। देश के 6 प्रमुख राष्ट्रीय दलों भाजपा, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M), आम आदमी पार्टी (AAP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPEP) की कुल आय 7,960 करोड़ रुपए दर्ज की गई है। वहीं पिछले साल की तुलना में राष्ट्रीय दलों की कुल आय में 41.35% की बढ़ोतरी हुई है। साल 2024-25 में बीजेपी की कुल आय ₹6,769.15 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 55.95% ज्यादा है। जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की इनकम में गिरावट देखी गई। कांग्रेस की आय 2023-24 में ₹1,230.73 करोड़ थी जो 2024-25 में घटकर ₹918.29 करोड़ रह गई है। यह पिछले साल से करीब 25.39% कम है। अन्य दलों में, AAP ने 73.20% की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। जबकि BSP और CPI-M की आय में ज्यादा अंतर नहीं है। चंदा और कूपन से सबसे ज्यादा कमाई रिपोर्ट के मुताबिक राजनीतिक दलों के पास आने वाले पैसे का मुख्य स्रोत चंदा है। राष्ट्रीय पार्टियों की कुल आय का 85% से ज्यादा, यानी लगभग ₹6,772.53 करोड़, लोगों और संगठनों से मिले स्वैच्छिक चंदे से आया। इनमें भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कुल आय का लगभग 90.48% हिस्सा चंदे से जुटाया। दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने चंदे के अलावा कूपन बेचकर भी अच्छी कमाई की, जिससे पार्टी को करीब ₹350.05 करोड़ मिले। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अपनी रिपोर्ट में चंदे से कोई आय नहीं दिखाई। पार्टी की पूरी कमाई बैंक ब्याज और अन्य निवेशों से होने की बात कही गई है। कांग्रेस ने ₹1111 करोड़ खर्च किए पैसे खर्च करने के मामले में भी पार्टियों के बीच बड़ा अंतर दिखता है। छह राष्ट्रीय दलों ने मिलकर कुल ₹4,710.27 करोड़ खर्च किए। इनमें भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार और प्रशासनिक कामों पर ₹3,335.37 करोड़ खर्च किए, जो उसकी कुल आय का आधा भी नहीं है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कमाई ₹918.29 करोड़ रही, लेकिन पार्टी ने कुल ₹1,111.95 करोड़ खर्च कर दिए। यानी कांग्रेस ने अपनी आय से करीब ₹193.66 करोड़ ज्यादा खर्च किया। CPI-M ने भी अपनी आय का लगभग 84% खर्च कर दिया। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अपनी आय का बड़ा हिस्सा भविष्य के लिए बचाकर रखा है। रिपोर्ट जमा करने में भारी लापरवाही चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी दलों को अपनी ऑडिट रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2025 तक जमा करनी थी। हालांकि, केवल BSP, AAP और NPEP ने ही समय सीमा का पालन किया। सत्ताधारी दल भाजपा ने अपनी रिपोर्ट 56 दिन की देरी से और कांग्रेस ने 48 दिन की देरी से जमा की। CPI-M ने भी अपनी रिपोर्ट जमा करने में 18 दिनों का समय लिया। -----------------------------------
    Click here to Read More
    Previous Article
    Rohit Sharma caught chatting with India captain SKY before toss
    Next Article
    🔴 IND vs ENG Semifinal, T20 World Cup | India vs England Semifinal live | Live Cricket Match Today

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment