Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सचिन के बेटे की शादी में धोनी-अमिताभ पहुंचे:रैना, हरभजन,राहुल और युवराज भी मौजूद; बिजनेसमैन रवि घई की पोती के साथ फेरे लेंगे अर्जुन

    17 hours ago

    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की आज सानिया चंडोक से मुंबई में शादी हो रही है। गेस्ट वेन्यू पर पहुंचने लगे हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ आए हैं। वहीं, पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले के साथ क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह और युवराज सिंह भी मौजूद हैं। शादी के फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुए थे। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं। शादी में पहुंचे मेहमानों की तस्वारें: प्री वेडिंग फंक्शन की 3 तस्वीरें… सचिन बोले- बेटे को प्यार करने वाला जीवनसाथी मिला कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब था जब सचिन तेंदुलकर ने माइक संभाला। सचिन ने कहा- ‘अर्जुन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। जब कोई बेटा, बेटी को घर लाता है और उसका परिचय कराता है तो पिता समझ जाता है कि बेटा अब बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया एक-दूसरे के प्यार में पागल और बेहद खुश दिख रहे हैं। अर्जुन, तुम्हें ऐसा साथी मिल गया है, जो तुमसे उतना ही प्यार करता है, जितना तुम उससे करते हो।’ तेंदुलकर और चंडोक फैमिली का स्वागत करते हुए नीता अंबानी ने कहा, ‘सचिन और अंजलि, आप हमेशा से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं। आपकी खुशी में शामिल होकर हमारा दिल खुशी से भर गया है। मैंने अर्जुन को एक छोटे बच्चे से एक जिम्मेदार युवक बनते देखा है। आज वह अपने जीवन की सबसे खूबसूरत साझेदारी की शुरुआत करने जा रहा है।’ पैट स्पा सेंटर की डायरेक्टर है सानिया सानिया चंडोक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी। सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। चंडोक परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… तेंदुलकर ने मोदी को बेटे की शादी का न्योता दिया:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह और राहुल गांधी से भी मिले; PHOTOS सचिन तेंदुलकर मंगलवार (10 फरवरी 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उन्हें अपने बेटे अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी का न्योता दिया। सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सचिन ने लिखा, “प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देना हमारे लिए सम्मान की बात है।” सचिन ने युवा जोड़े को प्रधानमंत्री से मिले आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्यसभा चुनाव, नितिन-नीतीश के नामांकन में शाह पहुंचे:बिहार से भाजपा के 2-JDU का एक नॉमिनेशन; बंगाल में TMC के 4 उम्मीदवार ने पर्चा भरा
    Next Article
    हरियाणा राज्यसभा चुनाव, तीसरे प्रत्याशी सतीश नांदल ने किया नामांकन:कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध और BJP से संजय भाटिया भर चुके पर्चा; फिर खेला होने के आसार

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment