Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:74,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त

    11 hours ago

    शेयर बाजार में आज यानी 16 मार्च को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 74,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 23,200 पर कारोबार कर रहा है। आज मेटल, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त है। वहीं ऑटो और IT शेयर्स में गिरावट है। IDBI बैंक के शेयर में 13 रुपए (14%) की गिरावट है। इसका शेयर 79 रुपए पर आ गया है। बाजार में ऐसी खबरें आ रही हैं कि सरकार इस बैंक में अपनी ज्यादातर हिस्सेदारी बेचने का प्लान रद्द कर सकती है। इसी वजह से निवेशकों में डर दिखा और शेयरों में बिकवाली बढ़ गई। एशियाई बाजार अपडेट GSP क्रॉप साइंस का IPO आज ओपन होगा एग्रोकेमिकल कंपनी GSP क्रॉप साइंस का IPO आज यानी 16 मार्च से ओपन होगा। इसमें आम निवेशक 18 मार्च तक पैसा लगा सकेंगे। कंपनी इस मेनलाइन इश्यू के जरिए ₹400 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें मिनिमम 14,720 रुपए लगाने होंगे। अमेरिकी बाजार में 13 मार्च को गिरावट रही शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले शुक्रवार यानी 13 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1470 अंक (1.93%) की गिरावट के साथ 74,564 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.06%) की गिरावट रही, ये 23,151 पर बंद हुआ था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    यूपी-बिहार समेत में 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:ओडिशा में बवंडर से 2 की जान गई; हिमाचल में बर्फबारी, अटल टनल में टूरिस्ट फंसे
    Next Article
    यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हालत फिर बिगड़ी:देहरादून ले जाते समय सांस लेने में हुई तकलीफ, मैनेजर बोले- वे अभी जिंदगी के लिए लड़ रहे

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment