Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हालत फिर बिगड़ी:देहरादून ले जाते समय सांस लेने में हुई तकलीफ, मैनेजर बोले- वे अभी जिंदगी के लिए लड़ रहे

    8 hours ago

    पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की सेहत एक बार फिर गंभीर हो गई है। अनुराग ने इंस्टाग्राम लाइव में सुसाइड करने की कोशिश की थी। इस दौरान अनुराग रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। उन्हे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 मार्च को हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन देहरादून शिफ्ट करने के दौरान रास्ते में ही उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। उन्हें फिर से पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुराग एम्बुलेंस में हैं और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मैनेजर ने बताया कि डॉक्टरों ने हालत स्थिर देखते हुए डिस्चार्ज किया था, लेकिन घर ले जाते समय अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। मैनेजर बोले- हालत नाजुक, दुआओं की जरूरत मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए लिखा, 'कल अनुराग भाई की हालत स्थिर थी, इसलिए हम उन्हें देहरादून लेकर जा रहे थे। लेकिन दुर्भाग्य से रास्ते में ही उनकी कंडीशन खराब हो गई। वह अभी अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत थी, इसलिए हमने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।' मैनेजर ने फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील की है। सुसाइड की कोशिश में फेफड़े हुए डैमेज अनुराग डोभाल की इस हालत की वजह कुछ दिन पहले हुआ एक भयानक हादसा है। इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उन्होंने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा दी थी। इस एक्सीडेंट में अनुराग के कूल्हे की हड्डियां टूट गई थीं और उनके फेफड़े भी बुरी तरह डैमेज हो गए थे। चोटों की वजह से उन्हें निमोनिया भी हो गया है, जिससे सांस लेने की समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। परिवार पर लगाया था टॉर्चर का आरोप इस विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी जब अनुराग ने इंस्टाग्राम पर कई इमोशनल पोस्ट किए थे। 3 मार्च को उन्होंने लिखा था कि उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है। अनुराग ने वीडियो में दावा किया था, मुझसे मेरा परिवार, पैसा और रिश्ते सब छीन लिए गए हैं। अगर मुझे कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार मेरे मम्मी, पापा और भाई होंगे। इंटर-कास्ट मैरिज बनी विवाद का कारण अनुराग ने अपने आखिरी व्लॉग में बताया था कि रितिका के साथ उनकी इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार खुश नहीं था। उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन घरवाले शादी में शामिल नहीं हुए। अनुराग का कहना था कि उन्हें न तो माता-पिता का प्यार मिला और न ही भाई का।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:74,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त
    Next Article
    Strait of Hormuz Tensions: Strait of Hormuz Crisis Deepens as Iran–US–Israel War Enters Day 17

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment