Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप, आयरलैंड ने ओमान को 96 रन से हराया:इस वर्ल्डकप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, टकर ने नाबाद 94 रन बनाए

    21 hours ago

    ICC टी-20 वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को 96 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन यह फैसला टीम के लिए उलटा साबित हुआ। आयरलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 235 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। लॉर्कन टकर (94*) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टकर ने नाबाद 94 रन बनाए आयरलैंड के लिए कप्तान लॉर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने शानदार अर्धशतक जड़े। टकर ने 51 गेंदों पर नाबाद 94 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि डेलानी ने 30 गेंदों में 56 रन बनाए। वहीं जॉर्ज डॉकरेल ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़ते हुए महज 9 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाकर पारी को धमाकेदार अंदाज में समाप्त किया। ओमान की ओर से शकील अहमद ने 3 विकेट झटके, जबकि शाह फैजल और आमिर कलीम को 1-1 सफलता मिली। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैजल, शकील अहमद। आयरलैंड: रॉस अडायर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल।
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:यूरोपियन देशों को कभी ICC टूर्नामेंट में हरा नहीं सकी है टीम
    Next Article
    Happy Valentine's Day Live Updates: शिल्पा शेट्टी से लेकर अजय देवगन तक, देखें सेलेब्स का वैलेंटाइन डे पोस्ट

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment