Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल- संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट:इंग्लैंड के विल जैक्स को दूसरा विकेट, सूर्या-दुबे क्रीज पर; टीम इंडिया का स्कोर 167/3

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टीम इंडिया ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे और कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विल जैक्स ने फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराया। उन्हें दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने अभिषेक शर्मा पावरप्ले के अंदर 9 रन पर पवेलियन भेजा। ईशान किशन (39 रन) को आदिल रशीद ने विल जैक्स के हाथों कैच कराया। इसी के साथ 45 बॉल पर 97 रन की पार्टनरशिप ब्रेक हो गई। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Priyanka reveals she had a tough time with pregnancies before Malti
    Next Article
    Republicans Toil to Avoid Saying ‘War’ as Iran Conflict Widens

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment