Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प पर हमले की कोशिश करने वाले शख्स को उम्रकैद, 2024 में AK-47 जैसी राइफल लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के गोल्फ क्लब आया था

    1 month ago

    अमेरिका के फ्लोरिडा में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में दोषी ठहराए गए रयान राउथ को फेडरल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह घटना 2024 में उस समय हुई थी, जब ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, सजा बुधवार (स्थानीय समय) को सुनाई गई। अदालत ने रयान राउथ को सितंबर 2024 में पांच आरोपों में दोषी ठहराया था। इनमें एक प्रमुख राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या की कोशिश का मामला भी शामिल है। यह फैसला अमेरिकी जिला जज एलीन कैनन ने सुनाया। अदालत की कार्यवाही के दौरान जज कैनन ने राउथ की हरकतों को “जानबूझकर और बुरी नीयत से किया गया” बताया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने हत्या के इरादे को साफ तौर पर दिखाया और अपने मंसूबे को अंजाम देने के बेहद करीब पहुंच गया था। उम्रकैद के अलावा राउथ को कई अन्य सजाएं भी दी गईं, जो साथ-साथ चलेंगी। इनमें हिंसक अपराध के दौरान हथियार रखने पर 84 महीने, एक फेडरल अधिकारी पर हमला करने के लिए 240 महीने, सजायाफ्ता अपराधी होने के बावजूद हथियार रखने पर 18 महीने और सीरियल नंबर मिटे हथियार के कब्जे के लिए 60 महीने की सजा शामिल है। अमेरिकी न्याय विभाग ने अदालत से उम्रकैद की मांग की थी। अभियोजकों का कहना था कि राउथ को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था और वह अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को मारने या घायल करने के लिए तैयार था। अभियोजक जॉन शिपली ने कोर्ट को बताया कि राउथ ने हमले की पूरी प्लानिंग की थी और सही मौके का इंतजार कर रहा था। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपी के बनाए गए अस्थायी स्नाइपर ठिकाने से ली गई तस्वीरें पेश कीं। इनमें दिखाया गया कि जब राउथ ने राइफल तानी थी, तब ट्रंप गोल्फ कोर्स के छठे ग्रीन पर महज 126 फीट की दूरी पर थे। जांच एजेंसियों के अनुसार, राउथ ने हमले से पहले कई हफ्तों तक गोल्फ कोर्स और ट्रंप के मार-ए-लागो निवास की निगरानी की थी। उसने बर्नर फोन का इस्तेमाल कर ट्रंप की रैलियों के शेड्यूल और इलाके के ट्रैफिक कैमरों की जानकारी जुटाई थी। सबूतों में एक हस्तलिखित पत्र भी शामिल था, जिसमें राउथ ने ट्रंप की हत्या की कोशिश की बात कबूल की थी। उसने यह भी लिखा था कि जो कोई “काम पूरा करेगा” उसे 1.5 लाख डॉलर दिए जाएंगे। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि उसके पास इतनी रकम होने के कोई सबूत नहीं मिले। यह घटना 15 सितंबर 2024 को हुई थी। राउथ सोवियत शैली की राइफल और बॉडी आर्मर के साथ गोल्फ कोर्स की बाड़ के पास छिपा था। एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने बाड़ के बीच से राइफल की नली और आरोपी का चेहरा देखा और गोली चलाई, जिसके बाद राउथ मौके से भाग गया। बाद में एक आम नागरिक ने उसके वाहन की नंबर प्लेट नोट कर पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि राउथ ने भागने के रास्तों की तलाश की थी और मियामी एयरपोर्ट व मेक्सिको जाने वाली फ्लाइट्स के बारे में सर्च किया था। राउथ ने ट्रायल के कुछ हिस्सों में खुद अपनी पैरवी की और कई बार कानूनी दलीलों से भटकने पर कोर्ट ने उसे फटकार लगाई। क्लोजिंग आर्ग्युमेंट में उसने दावा किया कि हमला “कभी होने वाला ही नहीं था”, लेकिन जूरी ने इसे खारिज कर दिया और तीन घंटे की चर्चा के बाद दोषी करार दिया। फैसले के बाद राउथ ने कोर्ट रूम में खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी मार्शलों ने उसे रोक लिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Harassed by creditor, man dies by suicide
    Next Article
    '1 Crore Tamil Nadu Voters May Turn Living Dead': Kamal Haasan Raises SIR Alarm

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment