Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    WPL फाइनल- 204 चेज कर रही बेंगलुरु का स्कोर 124/1:मंधाना और जॉर्जिया वोल में सेंचुरी पार्टनरशिप, दोनों ने फिफ्टी भी लगाई

    1 month ago

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने WPL के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 204 रन का टारगेट दिया है। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए। बेंगलुरु ने 12 ओवर में 1 विकेट खोकर 124 रन बना लिए हैं। कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल पिच पर हैं। दोनों प्लेयर्स ने अपनी-अपनी फिफ्टी लगाने के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप भी कर ली है। ग्रेस हैरिस (9 रन) को शिनेल हेनरी ने बोल्ड किया। दिल्ली से कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 37 बॉल पर 57 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके शामिल रहे। लौरा वोल्वार्ट 44 और शिनेल हेनरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। लिजेल ली ने 37 और शेफाली वर्मा ने 20 रन बनाए। RCB से सयाली साटघरे, नदीन डी क्लर्क और अरुंधति रेड्‌डी ने एक-एक विकेट लिया। एक बैटर रन आउट हुईं। बेंगलुरु के पास दूसरी ट्रॉफी जीतने का मौका RCB के पास दूसरी ट्रॉफी जीतने का मौका है, जबकि दिल्ली पहला टाइटल तलाश रही है। RCB ने 2024 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था और अब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में उतरी है। पिछले सभी मौकों पर उसे पराजय झेलनी पड़ी है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI RCB: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली साटघरे, श्रेयांका पाटिल और लॉरेन बेल। DC: जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Hammam mein sab…: Why Donald Trump remains untouched by the Epstein files (so far)
    Next Article
    Income tax dept threatens to auction Jayalalithaa's assets for dues

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment