Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    WPL फाइनल- RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:क्लोजिंग सेरेमनी में मलाइका अरोरा और तलविंदर ने परफॉर्म किया

    1 month ago

    WPLका फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा ने चल छैया..छैया गाने पर डांस परफॉर्म किया। जबकि, पंजाबी सिंगर तलविंदर अपने गानों पर प्रस्तुति दी। RCB ने 2024 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था और अब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में उतरी है, उसे अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। दोनों टीमें इससे पहले 2024 के फाइनल में आमने-सामने आई थीं, जहां RCB ने DC को 8 विकेट से हराकर फाइनल जीता था। RCB ने लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, DC ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI RCB: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली साटघरे, श्रेयांका पाटिल और लॉरेन बेल। DC: जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    WPL Final, RCB vs DC: RCB bowl first as Jemimah Rodrigues' DC eye first title
    Next Article
    Iranian Nobel Peace Laureate Starts New Hunger Strike in Prison

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment